बांग्लादेशी घुसपैठ पर वृंदा करात बोली- बांग्लाभाषी मुस्लिमों को परेशान कर रही भाजपा [Vrinda Karat said on Bangladeshi infiltration – BJP is harassing Bengali speaking Muslims]

3 Min Read

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात (Brinda Karat) ने मंगलवार को रांची में बड़ा बयान दिया।

झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ के भाजपा के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि बांग्लाभाषी मुस्लिमों को भाजपा जान-बूझकर परेशान कर रही है।

नहीं चलने दिया जाएगा नरेंद्र मोदी सरकार का बुलडोजर

लोकसभा के विशेष सत्र के बीच उन्होंने कहा कि संसद में नरेंद्र मोदी सरकार का बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा।

हिंदुस्तान की जनता ने इन्हें सबक दिया, लेकिन उससे उन्होंने कोई सीख नहीं ली। आज भी वह बुलडोजर लेकर पार्लियामेंट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसका विरोध करते हैं। विरोध करते रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत सरमा पर भी साधा निशाना

वृंदा करात ने झारखंड के चुनाव प्रभारियों शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिश्व सरमा पर भी निशाना साधा।

कहा कि हिमंत और शिवराज झारखंड के बारे में क्या जानकारी रखते हैं, कितनी जानकारी इनको है, यह जानना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हिमंत बिश्व सरमा घूम-घूमकर सांप्रदायिकता फैलाते हैं। अगर वह यहां सांप्रदायिक नीतियों पर काम करेंगे, तो उसका भी हम विरोध करेंगे।

बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए क्या कर रहा केंद्र

वृंदा करात ने कहा कि हिमंत बिश्व सरमा कहते हैं कि यहां बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वर्तमान सरकार के पहले झारखंड में जो सरकारें थीं, बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए उन्होंने क्या किया।

केंद्र सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। वृंदा करात ने आरोप लगाया कि भाजपा चुन-चुनकर बांग्लाभाषी मुस्लिमों को परेशान कर रही है।

2019 के बाद से लोकसभा में नहीं रहा कोई डिप्टी स्पीकर

वृंदा करात ने कहा कि संसद की परंपरा के मुताबिक, कौन स्पीकर बनेगा और कौन डिप्टी स्पीकर, इस पर पहले बातचीत होनी चाहिए।

बातचीत के बाद इसकी घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे, तो स्पीकर कौन बनेगा, यह तय कर ले।

लेकिन, डिप्टी स्पीकर के पद पर विपक्ष का ही नेता होना चाहिए। यह हमारी परंपरा रही है। वर्ष 2019 के चुनाव के बाद सदन में कोई डिप्टी स्पीकर नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें

वृंदा करात ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं