साहेबगंज। सीपीआईएम की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने राजमहल लोकसभा से सीपीआइएम प्रत्याशी गोपीन सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील की।
इस दौरान वृंदा करात ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार संविधान को नष्ट करने पर आमदा है।
पांच चरणों के चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि इंडी गठबंधन केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम हो गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी स्वायत्त संस्थानों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
कहा कि यह पहला मौका है, जब चुनाव घोषणा के बाद दो अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री को सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जेल भेजा गया।
वृंदा करात ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रत्याशी गोपीन सोरेन को चुनाव जीताने की अपील की।
इसे भी पढ़ें
पुणे एक्सीडेंट केस- जुवेनाइल बोर्ड ने नाबालिग को दोबारा बुलाया
