बादल और रिमझिम फुहारों के बीच पड़ेंगे वोट

2 Min Read

रांची। झारखंड का मौसम चुनाव आयोग को सहयोग कर रहा है। देश के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण का मतदान कल यानी 13 मई को होगा।

राज्य की चार सीटों पर वोटिग होगी। इस दौरान मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में कहीं बादल छाये रहने, तो कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

जिन चार सीटों पर मतदान होना है, उनमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

मौसम विभाग की ओर से जारी विशेष बुलेटिन में अधिकतम तापमान, बारिश और बादल छाये रहने की संभावना को लेकर जानकारी दी गई है।

इसके तहत मतदान के दिन सोमवार को खूंटी और सिंहभूम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज आंधी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पलामू और लोहरदगा जिले में बारिश की संभावना नहीं हैं, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पलामू लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान के दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसी तरह से लोहरदगा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वहीं खूंटी संसदीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने के आसार है।

इसी तरह से सिंहभूम लोकसभा सीट में भी अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल अब मिशन झारखंड पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं