झारखंड में मतदान शुरू, 11 बजे तक 15 फीसदी मतदान

1 Min Read

रांची। झारखंड के पहले चरण (देश के चौथे चरण) में चार लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे से ही वोटिंग हो रही है।

दिन के 11 बजे तक करीब 15 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सुबह से ही मतदान की गति धीमी रही। पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब वोटर्स निकलेंगे और मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

चारों सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में झारखंड के 64 लाख 58 हजार 36 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे।

चारों लोकसभा सीटों के लिए बनाए कुल 7,595 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। इसमें 639 केंद्र शहरी और 6956 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। पांच बजे तक जो भी मतदाता कतार में खड़े होंगे उन्हें अपना वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

मतदान शुरू होने से पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल किया गया।

इसे भी पढ़ें

जानिये, क्यों इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं