झारखंड में पहले फेज में 43 सीटों पर वोटिंग: सुबह 9 बजे तक 13% मतदान [Voting on 43 seats in Jharkhand in the first phase: 13% voting till 9 am]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.04% मतदान हुआ। अब तक सबसे ज्यादा सिमडेगा में 15% और सबसे कम पूर्वी सिंहभूम में 11.25% वोट पड़े हैं।
इसमें 1.37 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे। फर्स्ट फेज की 43 में से 14 सीटें कोल्हान, 13 सीटें दक्षिणी छोटानागपुर, 9 सीटें पलामू और 7 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की है।

683 प्रत्याशियों की किस्मत आज होगी इवीएम में बंदः

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 683 कैंडिटेट्स मैदान में है। इनमें से 43 महिला उम्मीदवार हैं। खास बात है कि राज्य की 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में से 20 सीटों पर इसी चरण में चुनाव हो रहा है।

इसमें महिला वोटर ज्यादा हैं। वहीं, 9 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीटों में से 6 सीटें इसी फेज में हैं।

इनकी प्रतिष्ठा दांव परः

इसी फेज में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सहित उनके बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी।

पिछली बार 43 में से 29 सीटों पर जीता था INDIA…

पहले चरण के चुनाव में जिन 43 सीटों पर वोटिंग होनी है, वहां पिछले चुनाव परिणाम को देखा जाए ताे यूपीए (वर्तमान में इंडिया) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, एनडीए (उस वक्त भाजपा-आजसू में गठबंधन नहीं था) 14 सीटों पर ही रुक गया था।

दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर चुनाव होना है, वहां पिछले चुनाव में यूपीए ने 22 सीटें जीती थी। इसके विपरीत एनडीए 14 सीटों पर ही सिमट गई थी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात किए जाएंगे 14,705 होमगार्ड जवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं