रांची समेत झारखंड की 4 लोकसभा सीटों आज थम जायेगा, 25 को मतदान

1 Min Read

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में गुरूवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।

शुक्रवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते हैं। इन सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी।

इन चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक रांची में 27, धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 प्रत्याशी हैं।

कुल 82,18,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 42,06,926 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,09,290 है। थर्ड जेंडरों की संख्या 290 है।

कहां-किसके बीच मुकाबला

रांची : संजय सेठ (भाजपा) और यशस्विनी सहाय (कांग्रेस)

धनबाद : ढुल्लू महतो (भाजपा) और अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

जमशेदपुर : विद्युत वरण महतो (भाजपा) और समीर मोहंती (झामुमो)

गिरिडीह : चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू पार्टी) और मथुरा महतो (झामुमो)

इसे भी पढ़ें

रिम्स में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का पूरी तरह होगा मुफ्त इलाज, अस्पताल में ही बनेगा गरीबों का आयुष्मान कार्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं