रांची: झारखंड में तीसरे चरण में लोकसभा (छठे चरण) की 4 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की कतार लगी रही। धूप और गर्मी के बावजूद लोग कतार में खड़े होकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
शाम 5 बजे तक झारखंड में 61.41 प्रतिशत मतदान हुआ।रांची में 58.73 प्रतिशत वोटिंग हुई धनबाद में 58.90 फीसदी, जमशेदपुर में 64.30 प्रतिशत और गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत वोटिंग हुई।
झारखंड में सबसे ज्यादा गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत मतदान हुआ और सबसे कम रांची में 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
चारों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कुल 93 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है। अब 4 जून को ईवीएम खुलेगा और पता चलेगा जनता ने किसे अपना सांसद चुना है।
इसे भी पढ़ें
चुनाव आयोग ने जारी किया 5 चरण के चुनाव का फाइनल डेटा, कहा-झूठ फैलाने की हो रही कोशिश
