इस मतदान केंद्र पर हुआ वोटरों का शानदार स्वागत

1 Min Read

रांची। रांची के सर्ड स्थित मतदान केंद्र में वोटरों का स्वागत माला पहनकर किया गया। ढोल बाजे के साथ वोटरों को उनके बूथ तक ले जाया गया।

वोटिंग से पहले इस तरह का स्वागत देखकर वोटर भी उत्साहित नजर आए। बूथ के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी थी।

सभी अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। व्हील चेयर पर पहुंचे एक बुजुर्ग को रिसीव करने मतदानकर्मी बाहर आये और इज्जत तथा सत्कार के साथ उन्हें अंदर ले गये।

वोटर ये सब देखकर अभिभूत थे।

इसे भी पढ़ें

कंट्रोल रूम से हो रही मानिटरिंग, हर बूथ पर रखी जा रही नजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं