वोटर्स को स्याही का निशान दिखाने पर ऑफर ही ऑफर, जानिये कहां क्या मिल रहा

4 Min Read

रांची। रांची लोकसभा सीट पर 25 मई यानि कल मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ व्यवसायियों ने भी मतदाताओं के लिए छूट का ऐलान किया है।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं को निगम के सभी पार्कों में मुफ्त भ्रमण और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की पेशकश की है।

25 मई को रांची के अटल स्मृति वेंडर में चल रहे जादूगर शो फ्री में दिखाने की बात कही गई है।

इसके साथ ही पंजाब स्वीट्स और काठी कबाब रेस्टोरेंट ने भी उंगली पर स्याही दिखने वालों को रियायत देने की घोषणा की है।

होटल-रेस्टोरेंट के संचालकों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, मिठाई व नमकीन शॉप, ज्वेलर्स, गिफ्ट शॉप, ड्राई फ्रूट व मसाला, फाइबर सेवा, सीसीटीवी कैमरा-जीपीएस सहित सुरक्षा उपकरण लगाने वाली कंपनियों और लैब संचालकों ने छूट देने की घोषणा की है।

तुलस्यान ज्वेलर्स से 31 मई तक ज्वेलरी की खरीदारी करने पर मेकिंग चार्ज में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

फ्री में देखें मैजिक शोः

बता दें कि 25 मई को रांची के अटल स्मृति वेंडर में चल रहे जादूगर शो फ्री में दिखाने की बात कही गई है।

शहीद चौक स्थित अटल वेंडर स्मृति भवन में चल रहे जादूगर शो के प्रबंधक प्रेम धनराज ने कहा कि यह शो 25 मई को दोपहर 1 बजे दिखाया जाएगा।

हालांकि, जो लोग अपनी उंगली पर अमिट चुनाव चिन्ह दिखाएंगे, उन्हीं के लिए यह निःशुल्क होगा।

मतदाताओं के लिए टिकट की कीमत एक शो से दूसरे शो तक आधी कर दी जाएगी।

रांची विस में 183 मतदान केंद्रों पर मतदानः

रांची विधानसभा क्षेत्र में 30 भवनों में बने 183 मतदान केंद्रों पर मतदान करने वालों को रैपिडो द्वारा मुफ्त घर पहुंचाया जाएगा।

केंद्रों के बाहर रैपिडो के ड्राइवर तैनात रहेंगे। वे मतदाताओं को उनके घर तक पहुंचाएंगे।

होटल और रेस्टोरेंट में छूटः

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि राजधानी के कई प्रतिष्ठानों के मालिकों ने भी मतदाताओं को छूट दी है।

राजधानी के बड़े होटलों में शुमार पंजाब स्वीट्स और काठी कबाब रेस्टोरेंट में ग्राहक अपनी उंगलियों पर चुनाव की अमिट स्याही का निशान दिखाएंगे तो उन्हें बिल में रियायत दी जाएगी।

मिठाई से लेकर गहनों तक पर छूटः

मिठाई व नमकीन दुकानों में छूट से लेकर, गहनों की मेकिंग चार्ज तक में छूट देने की घोषणा की है।

साथ ही स्वास्थ्य जांच में भी छूट दी जाएगी। यह लाभ लोगों को रांची में 25 मई को होने वाले मतदान की तिथि से लेकर चार जून तक मिलेगा।

बीणा वस्त्रालय के अपर बाजार और काठीटांड़ स्टोर से कपड़े की खरीदारी पर 10% की छूट। 4 जून तक ऑफर रहेगा।

रंगीला मेगा मार्ट से खरीदारी करने पर 5% छूट का लाभ 31 मई तक ।

दीनबंधु लेन स्थित परिवार मॉल से खरीदारी पर 5% छूट 26 मई को।

पंचवटी प्लाजा स्थित पद्मावती से 31 मई तक खरीदारी करने पर 10% छूट।

चर्च कांप्लेक्स स्थित रंगोली से खरीदारी करने पर 10% छूट होगी। 4 जून तक।

चर्च कांप्लेक्स स्थित ओनली विमल के स्टोर से 31 मई तक खरीदारी करने पर 10% छूट मिलेगी।

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निगम ने मतदान केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किये हैं।

ताकि अगर लोगों को मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ा होना पड़े तो उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा सके। वहीं मतदान केंद्रों पर उनके बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

इसे भी पढ़ें

रांची की 648 बहुमंजिली इमारतों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने बनाई 6 वकीलों की कमेटी

Share This Article
Exit mobile version