सदन में उठी पत्रकार हित के लिए आवाज

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को पत्रकारों के हित के लिए आवाज उठाई गई। खास तौर पर पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू करने की मांग की गई।

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने झारखंड विधान सभा के सदन में शून्यकाल के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर ना सिर्फ फर्जी मामले दर्ज किये जा रहे हैं, बल्कि आए दिन समाचार संकलन करने पर हमले भी हो रहे हैं।

पत्रकार समाज का आईना हैं, जो सच्चाई को दिखाने और बताने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार आयोग का गठन, निशुल्क बीमा, पेंशन, एक्रीडेशन और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता की मांग की।

इसे भी पढ़ें

हिमाचल के 6 कांग्रेसी विधायकों को मिली सजा, सदस्यता खत्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं