अंडमान-निकोबार द्वीप के दौरे पर हैं अर्जुन मुंडा, म्यूजियम का किया भ्रमण

1 Min Read

रांची : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा अंडमान-निकोबार द्वीप के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरूवार को पहले दिन उन्होंने पोर्ट ब्लेयर स्थित रिजनल एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम का भ्रमण किया। म्यूजियम में अंडमान-निकोबार के जनजातीय समुदाय से जुड़े दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह किया गया है। यहां उन्होंने जनजातीय समुदाय के हाथों बनायी गयी टोकरियां, चटाई और झाड़ू को देखा। म्यूजियम में अधिकारियों ने उन्हें और कई जानकारियां दीं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं