JharkhandVirat Kohli: रांची वनडे में शतक के बाद विराट का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में वापसी से किया साफ इनकार

Virat Kohli: रांची वनडे में शतक के बाद विराट का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में वापसी से किया साफ इनकार

Virat Kohli:

रांची। रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपने क्लास का प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार 135 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन मैच के बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। कोहली ने साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे और यह खबरें महज अफवाह हैं। यह बयान उस समय आया जब लगातार मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही थीं कि BCCI उनसे टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने को कह सकती है।

“मैं 37 साल का हूं, एक ही फॉर्मेट काफी”—कोहली

शतक जड़ने के बाद कोहली ने कहा, “मैं 37 साल का हूं और रिकवरी के लिए मुझे समय चाहिए। अब हमेशा ऐसा ही रहेगा। मैं सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहा हूं। 300 मैच खेलने के बाद आपको पता होता है कि आपकी रिफ्लेक्स और फिटनेस लंबी बल्लेबाजी को कितना सपोर्ट करती है। जब तक फिट हूं और खेल का आनंद ले रहा हूं, तब तक खेलूंगा।” उनकी बातों से साफ है कि वे ODI पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे।

BCCI ने भी किया साफ “वापसी की बातचीत नहीं हुई”

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी टेस्ट वापसी की खबरों को खारिज करते हुए कहा-“विराट कोहली को लेकर जो कहा जा रहा है, वह सिर्फ अफवाह है। इस बारे में बोर्ड ने कोहली से कोई बात नहीं की है। ऐसी खबरों पर ध्यान न दें।”

रांची में कोहली की पारी ने दिल जीता, बयान ने तोड़ा

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया, और कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ 136 रनों की साझेदारी की।

कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।
  • 123 टेस्ट मैच
  • 9,230 रन
  • 30 शतक
  • औसत 46.85

उनकी घोषणा ने यह स्पष्ट कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में एक और बार कोहली को देखने की उम्मीदों पर अब पूर्ण विराम लग चुका है।फैंस की उम्मीदें भले टूटी हों, लेकिन रांची की पारी ने यह साबित कर दिया कि विराट कोहली अभी भी भारतीय क्रिकेट की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles