साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा

2 Min Read

पुलिस पर पथराव, सीनियर अफसर समेत 6 घायल

साहिबगंज। मूर्ति विसर्जन के साहिबगंज में हिंसा भड़क गयी। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस पर भी पथराव हुआ। पथराव में एक सीनियर अफसर समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। साथ ही घटनास्थल सहित आस-पास के जगहों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं एसपी और एसडीपीओ लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं।

स्थिति नियंत्रण में: डीसी

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि घटना उस समय हुई जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

साथ ही कुछ अन्य लोग भी हिंसा में जख्मी हो गये हैं।  घायलों का इलाज किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह के अन्य हंगामा या हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

 हम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जाएगी कि झड़प का कारण क्या था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं