रांची : जमशेदपुर में विंटेज कार और बाइक रैली का शुभारंभ रविवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने गोपाल मैदान से झंडा दिखाकर किया।
इस विंटेज कार और बाइक रैली में 1926 से लेकर 1985 तक के विंटेज कार शामिल है। इस विंटर्स कार में ऑस्टिन मर्सिडीज़ बेंज विश्व युद्ध में टाटा स्टील द्वारा बनाए गए आम व्हीकल भी इस रैली में शामिल हुए।
वहीं इस बाइक रैली में आदित्यपुर में बने हीटोड़ी कंपनी से लेकर पुराने जमाने के बाइक्स भी इस रैली में शामिल हुए। रैली गोपाल मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए वापस यूनाइटेड क्लब पहुंची।
जहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पुरस्कृत भी किया गया. गौरतलब है कि इस बाइक रैली में सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान फोल्ड होने वाली बाइक भी फर्राटे से चलती हुई नजर आयी।
कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा कि 2 नवंबर से लेकर जमशेदजी नसारवानजी टाटा के जन्म जयंती तक शहर में टाटा कंपनी के द्वारा कुछ ना कुछ इवेंट किया जा रहा है।
इस इवेंट का एक हिस्सा है विंटेज कार बाइक रैली। इस इवेंट का मकसद था कि टेक्नोलॉजी के साथ-साथ रोमांचित करने वाला भी कुछ होना चाहिए।
उसी के तहत यह विंटेज कार और बाइक रैली पिछले कई वर्षों से आयोजित की जा रही है।
इसे भी पढ़ें








