विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट ने बढ़ाई हेमंत की परेशानी

2 Min Read

रांची। हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह के व्हाट्एप चैट ने पूर्व सीएम की परेशानी बढ़ा दी है। ED ने विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट को रिकवर कर लिया है।

बुधवार को कोर्ट में ईडी की ओर से इसे पेश किया गया। इस चैटिंग में ट्रांसफर पोस्टिंग और लेन-देन की बातें हैं इससे यह प्रतीत होता है कि विनोद सिंह अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग कराता था।

ईडी ने जो चैट हासिल किया है, वह जून 2020 का है और मैसेज एकतरफा है। दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

चैट 39 पन्नों में है, जिसमें आईएएस अधिकारियों को जिले का डीसी बनाने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर विनोद सिंह ने दिए हैं।

विनोद सिंह के ठिकाने पर रेड के दौरान ED ने जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी भी बरामद किया है।

बता दें कि ईडी ने सात फरवरी को आर्किटेक्ट विनोद सिंह से पूछताछ की थी। एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस में कई दस्तावेजों के साथ विनोद सिंह पहुंचे थे।

दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद ईडी ने उस दिन विनोद सिंह को वापस भेज दिया। आर्किटेक्ट विनोद सिंह को ईडी के अधिकारियों ने फोन करके ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था।

इसी साल तीन जनवरी को ईडी ने विनोद सिंह के घर पर रेड किया था

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने गरीब बेरोजगारों के अरमानों की हत्या की है : बाबूलाल मरांडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं