रांची। हेमंत सोरेन के करीबी और पेशे से आर्किटेक्ट विनोद सिंह से गुरुवार को ED ने फिर पूछताछ की है। इसके लिए ईडी ने उन्हें 15 फरवरी को बुलाया था।
वह करीब 11.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। यहां उनसे लगभग एक घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद वह ईडी कार्यालय से निकल गए हैं।
ED के अधिकारियों ने विनोद सिंह से मनी लांड्रिंग और जमीन घोटाले मामले में लगभग एक घंटा तक पूछताछ की। वे बाइक से दिन के 11.30 में ED के कार्यालय आएं थे।
जमीन से जुड़े मामले में ईडी के अधिकारियों ने विनोद सिंह से पूछताछ की। बता दें कि 3 जनवरी को अवैध खनन मामले में, जबकि 13 फरवरी को विनोद सिंह के ठिकानों पर जमीन से जुड़े मामले में छापेमारी की गई थी ।
छापेमारी के बाद ईडी के अधिकारी विनोद सिंह के कार्यालय से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क और डिजिटल डॉक्यूमेंट लेकर आये हैं।
माना जा रहा है कि इनसे प्राप्त आंकड़ों के सिलसिले में ही गुरुवार को विनोद सिंह से पूछताछ की गई है।
इसे भी पढ़ें
किसान आंदोलन के तीसरे दिन भी सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर आवाजाही बंद








