रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष बने विनय सिंह [Vinay Singh becomes president of Ranchi Metropolitan Kali Puja Committee]

1 Min Read

रांची। रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक बिहार क्लब में हुई। इस वर्ष भी काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शहर के कुल 61 पूजा पंडालों ने भाग लिया। अध्यक्षता समाजसेवी नंदकिशोर सिंह चंदेल ने की। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।

लगातार आठवीं बार विनय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे बनाए गए, वरिष्ठ संरक्षक शंकर दुबे राजीव चटर्जी चुने गए।

विश्वेष तिवारी महासचिव, नंदकिशोर सिंह चंदेल मुख्य सलाहकार, कन्हैया सोनी वरीय उपाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े

रांची जिला छठ पूजा समिति 501 लोगों को बांटेगी पूजन सामग्री 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं