Vinay Singh:शराब घोटाले के आरोपी विनय सिंह का शोरूम नेक्सजेन सील [Liquor scam accused Vinay Singh’s showroom Nexgen sealed]

1 Min Read

Vinay Singh:

रांची। रांची नगर निगम ने नेक्सजेन शोरूम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसे बीती देर रात सील कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई निगम की इंफोर्समेंट टीम ने की। दुकान का परमिशन लेकर चला रहे थे शोरूम।
जानकारी के अनुसार, शोरूम संचालक ने निगम से दुकान चलाने का परमिशन लिया था, लेकिन वह अनुमति के विपरीत शोरूम चला रहा था। इसी कारण नगर निगम ने यह कदम उठाया है।

Vinay Singh:विनय सिंह का जारी हुआ है गिरफ्तारी वारंटः

शोरूम के मालिक विनय सिंह है, जो वरीय आईएएस विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा, झारखंड के शराब घोटाले मामले में भी विनय सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे एसीबी कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद एसीबी ने उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है। निगम के इस कदम से शोरूम संचालक और अन्य संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें

रांची नगर निगम ने की अपील, अलग-अलग रखें गीला व सूखा कचरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं