रामगढ़। रामगढ़ जिले के अरगड्डा और कुज्जू रेलवे स्टेशन के बीच बरवाटांड़ में एक मालगाड़ी डिरेल गई।
इसके कारण ट्रेन वहां घंटों रूकी रही। इसमें चावल लदा था। ट्रेन पटरी से उतर गयी थी। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई लोग चावल लूटने पहुंचने लगे।
गांव वालों ने ट्रेन की बोगी का ढक्कन तोड़ दिया और चावल लूट लिया। मामले में हजारीबाग आरपीएफ की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और 60 बोरा चावल जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक करीब 115 बोरा चावल ग्रामीणों ने लूट लिये हैं। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने सरैयाटांड़ व बरवाटांड़ में छापामारी अभियान चलाकर 60 बोरा चावल बरामद कर लिया। ये चावल ट्रेन की दो बोगियों से चुराये गये थे।
गिरफ्तार लोगों में बरवाटांड़ सरैयाटांड़ निवासी गोरख रजवार, बरवाटांड़ निवासी पच्चू रजवार, भूषण रजवार और सोधन रजवार शामिल हैं।
इन सभी को गिरफ्तार कर डाल्टनगंज रेलवे जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें








