गीता कोड़ा को बंधक बनाया ग्रामीणों ने, ढाई घंटे बाद छूटी, BJP ने झामुमो पर लगाया ये आरोप

2 Min Read

चाईबासा, एजेंसियां। चाईबासा के गम्हरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा और उनके समर्थकों को बंधक बनाया गया।

गीता कोड़ा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि मोहनपुर गांव में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनके समर्थकों का घेराव किया। ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक हरवे-हथियार से लैस थे।

गीता कोड़ा के एक समर्थक ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी बीते रविवार को चाईबासा संसदीय सीट के बुरुडीह पंचायत में जनसंपर्क अभियान के लिए निकली थीं।

वरीय बीजेपी नेता रमेश हांसदा का आरोप है कि जब वे लोग बुरुडीह पंचायत के एक गांव में प्रवेश कर रहे थे, तब झामुमो समर्थकों ने उनको रोक लिया। वे लोग दूसरे रास्ते से आगे बढ़े और मोहनपुर गांव में घुसे।

आरोप है कि यहां ट्रैक्टर में सवार होकर तकरीबन 100 की संख्या में झामुमो समर्थक गांव में आ गये और उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। आरोप है कि सभी लोग तीर-धनुष, कुल्हाड़ी और भाले जैसे हरवे-हथियार से लैस थे। इस घटना की एक तस्वीर भी सामने आई है।

घटना से संबंधित एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें गीता कोड़ा भीड़ से घिरी हुई नजर आ रही हैं। गीता कोड़ा के समर्थकों और कथित झामुमो समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है।

गीता कोड़ा द्वारा उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

रमेश हांसदा का दावा है कि तकरीबन 100 लोगों की भीड़ ने उनको रोका। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस हमला बताया है। उन्होंने कहा कि झामुमो के गुंडे बीजेपी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार से रोक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

6.5 तीव्रता की भूकंप ने पापुआ न्यू गिनी की धरती को दहलाया

Share This Article
Exit mobile version