झारखंड में ग्राम प्रधानों को अब मिलेगी दोगुनी सम्मान राशि [Village heads in Jharkhand will now get double the honorarium]

2 Min Read

रांची। विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे एक्शन में हैं। सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मानकी, परगनैत, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी (पुजारी), पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घटवाल एवं तावेदार को देय सम्मान राशि में दोगुनी वृद्धि का निर्णय लिया गया। अब इन्हें बढ़ी हुई दोगुनी सम्मान राशि मिलेगी।

इसके अलावा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन को लेकर एसओपी की स्वीकृति दी गयी।

राज्य योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादकता को बढ़ाने के लिए फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के कार्यान्वयन के लिए तीस करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी।

अस्पतालों का होगा कायाकल्प

झारखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के दिशा-निर्देश को मंजूरी दी। झारखंड में बिरसा कृषि फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन (2024-25) की स्वीकृति दी गयी है।

ऋण माफी 50 हजार से बढ़ा कर 2 लाख रुपए तक किया गया है। झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गयी है। मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना के दिशा-निर्देश को स्वीकृति दी गयी।

मंईयां सम्मान योजना के लिए अब आफलाइन आवेदन

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकृत होगा। एयर एंबुलेंस के किराए में 50% की कटौती को स्वीकृति दी गयी है।

एमजीएम अस्पताल में 2 संविदा कर्मियों को नियमित किया गया है। नर्सिंग परीक्षा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। डीएसपी एक्ट को छोड़ सभी मामलों को मंत्रिमंडल विभाग देखेगा।

कोडरमा और चाईबासा में बनेंगे अस्पताल

कोडरमा और चाईबासा में 100 बेड के मेडिकल कॉलेज के लिए पद सृजन को मंजूरी दी गयी है। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट के लिए 7 करोड़ की राशि की घटनोत्तर मंजूरी दी गयी है।

इसे भी पढ़ें

क्या नाराज कुड़मी समाज बिगाड़ेगा हेमंत सोरेन का खेल ?

Share This Article
Exit mobile version