विजय राम को बनाया गया झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एस.सी के प्रदेश सचिव [Vijay Ram made SC State Secretary of Jharkhand Pradesh Congress Committee]

1 Min Read

नदीम अंसारी

बुढ़मू। बुढ़मू कांके विधानसभा अंतर्गत ठाकुर गांव के विजय राम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एस.सी के प्रदेश सचिव बनाया गया है |

विजय राम ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के एस. सी के अध्यक्ष राजेश लोहटिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने भरोसा किया है हम पर हम उनके आभारी है।

हम सभी संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में हम पूरी तरह से तैयार हैं और निश्चित रूप से एक बार फिर से झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है |

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट जाकिर हुसैन,जिला महासचिव बिनोद मुण्डा, प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष बालेश्वर यादव, उस्मान खान, अनिता देवी, सीमा देवी यूथ कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सरताज हुसैन, राजेश कुमार राम, कामेश्वर मुण्डा, सतेंद्र, अजमेल खान, ने विजय राम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एस.सी के सचिव बनने पर बधाई दी|

इसे भी पढ़ें

नक्सली घटना के बाद बुढ़मू थानेदार और दारोगा सस्पेंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं