Vijay Pratap Singh: हजारीबाग जमीन घोटाले में विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार

1 Min Read

Vijay Pratap Singh:

हजारीबाग। हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाले में ACB ने विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हजारीबाग में की गई है। इस प्रकार अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
मामले में अब तक एसीबी निलंबित आइएएस अफसर विनय चौबे और रांची के कारोबारी विनय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया गया है। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इन सभी पर सरकारी जमीन के गलत तरीके से हस्तांतरण में मिलीभगत का आरोप है।

इसे भी पढ़ें

Jharia police arrested: झरिया पुलिस ने हवलदार की पिटाई और तोड़फोड़ मामले में 4 महिला समेत 10 को किया गिरफ्तार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं