Vietnam: चैंबर के 21 सदस्य वियतनाम गये, झारखंड और वियतनाम के बीच औद्योगिक व व्यापारिक सहयोग बढ़ाने का प्रयास [21 members of the Chamber went to Vietnam, efforts to increase industrial and trade cooperation between Jharkhand and Vietnam]

3 Min Read

Vietnam:

रांची। झारखंड और वियतनाम के मध्य औद्योगिक व व्यापारिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से झारखंड चैंबर का सात दिवसीय बिजनेस टूर शुरू हुआ। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह 10.30 बजे रवाना हुआ। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, विनय अग्रवाल और कुणाल अजमानी ने संयुक्त रूप से प्रतिनिधिमंडल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया और कहा कि फेडरेशन का यह प्रयास झारखंड और वियतनाम के बीच औद्योगिक और व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Vietnam: एयरपोर्ट निदेशक ने भी बढ़ाया उत्साहः

एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया और इस दौरे को राज्य के विकास के लिए सहायक बताया। बताते चलें कि 24 से 30 जून तक इस अंतरराष्ट्रीय दौरे में झारखंड चैंबर की बैठकें भारतीय राजदूतावास के अलावा इंडियन बिजनेस चैंबर इन वियतनाम, वियतनाम एसोसिएशन ऑफ फॉरेन इंवेस्टेड इंटरप्राइजेज, वियतनाम चैंबर, कई स्थानीय कंपनी के उच्चाधिकारियों के साथ प्रस्तावित हैं।

Vietnam: भारत के लिए महत्वपूर्ण है वियतनामः

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि वियतनाम भारत के लिए एक महत्वपूर्ण और व्यापारिक निवेश भागीदार हैं।
दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई अवसर मौजूद हैं। खासकर टेक्सटाइल, कृषि, आईटी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स जैसे क्षेत्रों में वियतनाम से झारखंड में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले, इसकी संभावनाओं पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा। निर्यात की संभावनायें तलाशेंगेः
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश से वियतनाम में एक्सपोर्ट की वर्तमान संभावनाओं की भी हम समीक्षा करेंगे, ताकि हमारे प्रदेश के अधिकाधिक उद्यमी लाभान्वित हो सकें।

Vietnam: दौरे में ये शामिल :

वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय दौरे में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, रंजीत गाडोदिया, सदस्य कमल सिंघानिया, निरंजन शर्मा, अरूण भरतीया, मनोज मिश्रा, चंद्रप्रकाश ढेलिया, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास मोदी, विशाल वधवानी, ग्यारसीलाल गोयल, सुभाष राजगढिया और सुमित कक्कड़ शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

टो लैम वियतनाम के राष्ट्रपति बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं