वर्ल्ड टूरिज्म डे के कार्यक्रम में चला पूर्व सीएम रघुवर दास के साथ वाला वीडियो [Video with former CM Raghuvar Das played in World Tourism Day program]

1 Min Read

रांची। रांची में वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ वाला वीडियो लगातार लूप में चलता रहा।

27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर रांची के ऑड्रे हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्टेज पर बैकड्रॉप के साथ दो एलईडी लगी थी, जिसमें टूरिज्म से संबंधित वीडियो लूप पर चल रहा था।

झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्टेज पर पुराना श्रावणी मेले का वीडियो चला दिया गया। जिसका ग्राफिक्स प्लेट (वीडियो के अंतिम में लगने वाला ग्राफिक्स) में पूर्व सीएम रघुवर दास की तस्वीर थी।

दरअसल वो वीडियो 2018 का था। विभाग की इस लापरवाही की चर्चा खूब हो रही है।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा में रांची के छात्र की मौत पर राज्यपाल रघुवर दास ने लिया संज्ञान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं