उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

1 Min Read

रांची : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ का यह झारखंड का पहला दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति दो प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों को संबोधित करेंगे।

सबसे पहले उपराष्ट्रपति जमशेदपुर पहुंचेंगे जहां वह जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। तत्पश्चात वह आई.आई.टी. (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे तथा वहां उपस्थित शिक्षकों और छात्रों से संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति का हेलिकाप्टर दोपहर 2.05 बजे सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वे यहां से दोपहर 2.20 बजे एक्सएलआरआइ पहुंचेंगे।

मैनेजमेंट संस्थान के परिसर में उपराष्ट्रपति पौधारोपण के बाद टाटा आडिटोरियम में प्रवेश करेंगे। यहां राज्यपाल दोपहर तीन व उपराष्ट्रपति 3.05 बजे मैनेजमेंट छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति को संस्थान की ओर से प्लेटिनम जुबिली अवार्ड प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उपराष्ट्रपति 3.35 बजे एक्सएलआरआइ से सोनारी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं