राज्यपाल से कुलपतियों ने की मुलाकात [Vice Chancellors met the Governor]

1 Min Read

रांची। राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो. (डॉ.) डीके सिंह ने भी भेंट की। विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

वहीं, आईसीएआई इंस्टीट्यूट, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल को संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

इनके अलावा पंकज कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सद्गुरु अपना घर ट्रस्ट के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें

छह साल बाद भी नियुक्ति नहीं, झारखंड की सभी यूनिवर्सिटी के VC हाईकोर्ट में हुए पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं