विहिप ने मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन [VHP submitted memorandum to the Governor to free the monasteries and temples from government control]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल से मिला। परिषद ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर हिंदू मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की।

साथ ही झारखंड में अवैध मत्तांतरण, रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठ सहित कई समस्याओं पर चिंता जताई।

इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल ने विहिप द्वारा चलाये जा रहे रामायण ज्ञान परीक्षा से संबंधित पाठ्यपुस्तक सुबोध रामायण एवं विश्व हिंदू परिषद, झारखंड की त्रैमासिक पत्रिका अरण्यभूमि भेंट की गई।

प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल (झारखंड- बिहार), क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु (झारखंड- बिहार), झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

शिव चर्चा के बहाने यीशू चर्चा, झारखंड में धर्मांतरण का सच जान चौंक जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं