सब्जी दुकानदार कर रहे लालपुर मार्केट में शिफ्च किये जाने का विरोध

2 Min Read

रांची। रांची के लालपुर स्थित डिस्टलरी पुल के पास बने मार्केट में शिफ्ट किये जाने का सब्जी दुकानदार विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को सब्जी विक्रेताओं शिफ्ट किया जाना था।

इसके लिए नगर निगम की टीम जब वहां पहुंची, तब सब्जी विक्रताओं ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे सब्जी विक्रताओं का कहना है कि उन्हें छत पर जगह दी जा रही है, जबकि दुकानें तो निगम पहले ही बेच चुका है। टीवीसी सदस्य पुतन देवी ने कहा कि इस गर्मी में मार्केट की छत पर सब्जी बेचने में दिक्कत होगी।

इस गर्मी में खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचना मुश्किल है। दरअसल, सब्जी विक्रेताओं को डिस्टलरी पुल के पास बने मार्केट में दुकान देनी थी, पर उन्हें अब छत पर जगह दी जा रही है।

साथ ही उन्हें स्वामी विवेकानंद पार्क के कुछ हिस्सों में भी सब्जी बेचने के लिए जगह दी जा रही है। ये दुकानदारों को मंजूर नहीं है। बता दें कि 9 जून को शहीद दिवस है।

इस मौके पर डिस्टलरी पुल स्थित बिरसा समाधि स्थल पर राज्य के मंत्री, नेता एवं अधिकारी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने आते हैं। उस दौरान सड़क पर दुकान लगे होने की वजह से कचरे का अंबार लगा रहता है।

कचरे से बदबू भी आती रहती है।  इसके अलावा सड़क पर बाजार लगने से सड़क जाम भी लगता है। इन्ही सबको देखते हुए मार्केट बनते ही पहले मांस-मछली की दुकानों को शिफ्ट कराया गया। इसके बाद अब सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराया जा रहा है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं