वंदना दादेल बनीं झारखंड की गृह सचिव

1 Min Read

रांची। झारखंड की नई गृह सचिव वंदना दादेल बनाई गई हैं। निर्वाचन आयोग की सहमति मिलने के बाद कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

वंदना दादेल वन एवं पर्यावरण विभाग सचिव के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के भी प्रधान सचिव के प्रभार में रहेंगी।

बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को उनके पद से हटाने का आदेश दिया था।

इसके बाद कार्मिक विभाग झारखंड ने गृह सचिव के पद के लिए वंदना दादेल, मनीष रंजन और अबू बकर सिद्दीकी के नाम आयोग को भेजे थे।

इनमें से वंदना दादेल को गृह सचिव बनाया गया है। वर्तमान में दादेल कैबिनेट सचिव हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी वंदना दादेल गृह सचिव रह चुकी थीं।

इसे भी पढ़ें

राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा एक उग्रवादी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं