झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 510 पदों पर वेकेंसी निकली [Vacancy for 510 posts in Health Department of Jharkhand]

3 Min Read

10वीं पास को मौका, सैलरी 56 हजार से ज्यादा

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती निकली है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) इसे लेकर झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन करेगा।

इन सभी पदों के लिए अप्लीकेशन फीस 2 सितंबर तक जमा की जा सकती है।

फोटो और सिग्नेचर 4 सितंबर तक अपलोड किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन की तारीख 8 सितंबर है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर करना होगा।

रिक्तियों का ब्योरा :

अनारक्षित : 230 पद

एससी : 133 पद

एसटी : 44 पद

अत्यंत पिछड़ा : 45 पद

पिछड़ा वर्ग : 7 पद

EWS वर्ग : 51 पद

कुल पदों की संख्या : 510

शैक्षणिक योग्यता :

10वीं पास।

आयु सीमा :

अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर : अधिकतम 35 साल

एससी, एसटी : 40 साल

दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

फीस :

उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपए है। हालांकि राज्य के एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 50 रुपए है।

सैलरी :

पे मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार, 18,000-56,900 रुपए प्रति माह।

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

ऐसे करें आवेदन :

आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

Online Application for JFWCE-2024 पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस होते ही आपके मोबाइल और ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिये लॉग इन करें।

जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

एग्जाम पैटर्न :

कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित परीक्षा होगी।

परीक्षा एक स्टेप (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी।

इसमें एमसीक्यू पूछे जाएंगे। हर प्रश्न तीन अंक का होगा।

हर गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

पहला पेपर भाषा ज्ञान और दूसरा जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का होगा। तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन का होगा।

हर पेपर में 30-30% अंक हासिल करना जरूरी है। पहला पेपर क्वॉलिफाइंग होगा।
भाषा को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी और इंग्लिश में होंगे।

यह परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। हर शिफ्ट की अवधि 2 घंटे होगी।

भाषा ज्ञान के 120 प्रश्न होंगे। जबकि क्षेत्रीय भाषा 100 अंक की होगी।

तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर होगी बहाली, रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं