उषा मार्टिन लीज घोटाल के आरोपी खनन निदेशक का CBI के समक्ष सरेंडर [Usha Martin lease scam accused mining director surrenders before CBI]

1 Min Read

रांची। झारखंड के उषा मार्टिन लीज घोटाला मामले के आरोपी खान निदेशक ने सरेंडर कर दिया है। तत्कालीन खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान ने अब सीबीआइ के समक्ष सरेंडर किया है। बता दें कि इंद्रदेव पासवान ने CBI की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया है।

यह मामला साल 2005 का है, जो माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।

खनन में अनियमितता की चल रही जांचः

इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम जिले के घटकुरी में एक लोह अयस्क के खदान को समर्पिटिंग कंपनी को आवंटित किया गया था। इसमें अनियमितता की शिकायतें आने लगी थी। इस मामले की जांच करते हुए CBI ने रिटायर्ड IAS अरुण कुमार और तत्कालीन खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान समेत 4 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसमें कोर्ट ने पिछले महीने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को समन जारी किया था। वहीं, कोर्ट से समन जारी होने के बाद आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 9 अफसर बनेंगे IAS, प्रक्रिया शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं