न्यूड वीडियो कॉल कर करते थे अकाउंट साफ, गिरिडीह पुलिस ने दबोचा [Used to clear accounts by making nude video calls, Giridih police caught him]

2 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि कैसे न्यूड लड़कियों के वीडियो कॉल के जरिये लोगों के अकाउंट से रकम की निकासी होती थी।

इस मामले में पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि वे नंबर बदल-बदल कर लोगों को लड़कियों के जरिये न्यूड वीडियो कॉल कराने का ऑफर देते थे। उनको झांसे में लेने के बाद वे उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये कामयाबी मिली है। कहा कि सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया।

इसके बाद टीम ने खंडौली डैम पास उस स्थान पर छापेमारी की, जहां के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

यहां से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 8 सिमकार्ड, 2 बाइक और 5 एटीएम कार्ड मिले हैँ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

क्या बताया अपराधियों ने

गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने बताया कि वे विभिन्न फोन नंबरों से लोगों को कॉल करते थे। उनको न्यूड लड़कियों से वीडियो कॉल कराने का लालच देते थे।

लोगों को विश्वास में लेने के बाद उनसे वीडियो कॉल के रेट पर बात की जाती था। ये समय के अनुसार तय होता था।

इसके बाद वे उनको ब्लैकमेल करने लगते थे। वहीं गिरफ्तार अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे। अपराधी फर्जी सिमकार्ड और बैंक खाते के जरिये लोगों को मूर्ख बनाते थे।

इसे भी पढ़ें

रील्स देखने में उड़ गये 1.5 करोड़, दुबई कनेक्शन आया सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं