हजारीबाग में रामनवमी का जुलूस रोकने पर बवाल

3 Min Read

लाठीचार्ज से भड़का तनाव

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव में रामनवमी का जुलूस रोके जाने को लेकर बवाल हो गया है।

लोग पुलिस के रवैये से नाराज हैं और इलाके में तनाव फैल गया है। इसे लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है और जिले के आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

घटना मंगलार शाम की बताई जा रही है। हजारीबाग के महुदी से रामनवमी जुलूस और मंगलवारी जुलुस निकला था।

इसे लेकर सैकड़ों रामभक्त सोनपुरा पहुंचे। लेकिन वापस लौटने के दौरान प्रशासन उन्हें रोक दिया।

प्रशासन द्वारा रोके जाने पर विवाद बढ़ गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इससे ग्रामीण और भी उग्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी। बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत चार से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव किया गया।

गांव की दो मचानों को फूंक दिया गया। सीओ के चालक विजय राम समेत आधा दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है।

सीओ के चालक के सिर पर पत्थर से चोट लगी है। उसे बेहतर चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय और एसपी अरविंद सिंह घटनास्थल पर ही कैंप कर रहे हैं।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि पूरा विवाद 40 साल पुराना है। विवाद की वजह से प्रखंड के महुदी गांव मुस्लिम मोहल्ले से 40 वर्षों से जुलूस नहीं निकाला जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण बिना प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्वक निकाल कर सोनपुरा गांव मेलाटांड़ पहुंचे।

इसकी सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस प्रशासन महुदी गांव पहुंचकर हरकत में आ गयी। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बैरीकेडिंग कर दी गई। फिर जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसे लेकर ही बवाल हुआ।

महुदी के पुराने रास्ते से ग्रामीण जुलूस को वापस ले जाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे नहीं माने।

इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इधर हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि ग्रामीण उसी विवादित रास्ते होकर जुलूस वापस ले जाने की मांग पर अड़े थे।

काफी समझाने-बुझाने पर भी वे नहीं, तब हल्का बल प्रयोग किया गया। फिलहाल मामला नियंत्रण में हैं और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

बताते चलें कि पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। किसी बाहरी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। आज रामनवमी को लेकर यहां खास सतर्कता बरती जा रही है।

इसे भी पढ़ें

रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा प्रभु श्रीराम का अद्भुत रूप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं