झरिया में कोयला चोरी को लेकर हंगामा, सीआइएसएफ ने की फायरिंग [Uproar over coal theft in Jharia, CISF opened fire]

2 Min Read

धनबाद। झरिया के कुजामा में गुरुवार को दोपहर बाद भारी बवाल हुआ। सीआईएसएफ और स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त झड़प हुई। ग्रामीण पर कोयला चोरी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ टीम छापामारी करने पहुंची थी। छापेमारी के क्रम में दो लोगों को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया। उसके बाद बवाल शुरू हो गया।

ग्रामीण जुट गए, हंगामा करने लगे, पत्थरबाजी होने लगी। ग्रामीणों से अपने को घिरते देख सीआईएसएफ की टीम ने कम से कम 8 राउंड फायरिंग की। फायरिंग हवा में की गई है।

मारपीट और झड़प में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सीआईएसएफ की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। ग्रामीणों से घिरे सीआईएसएफ टीम को पुलिस ने घेरे में लेकर बाहर निकाला।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि सीआईएसएफ रात में ट्रको से कोयला चोरी करवाती है और दिन में छापामारी करने का नाटक करती है। यह हंगामा लगभग 2 घंटे तक चलता रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

बता दें कि कुछ साल पहले भी बाघमारा इलाके में छापेमारी करने गई सीआईएसफ टीम पर हमला बोला गया था। उस समय सीआईएसएफ की गोली से कुछ ग्रामीणों की मौत भी हो गई थी। उसके बाद काफी बवाल मचा था।

इसे भी पढ़ें

बोकारो में सरेराह युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं