JSSC पेपर लीक की सीबीआइ जांच को लेकर सदन के अंदर और बाहर हंगामा

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी JSSC पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ।

सदन के अंदर बीजेपी के विधायक CBI जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंच गये। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक विरांची नारायण ने JSSC पेपर लीक का मामला सदन में उठाया।

विरांची नारायण ने कहा कि JSSC का पेपर 25 से 30 रुपए में बिका है। इस मामले में किंग पिन कौन है इसकी जांच होनी चाहिए।

SIT जांच से ये संभव नहीं है। इस लिए राज्य सरकार इस मामले की जांच CBI से कराये। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है वो विधानसभा कर्मी है।

लेकिन इस मामले में मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार को ईमानदारी दिखानी चाहिए। बाउरी ने आरोप लगाया कि इसी सदन में वैसे लोग मौजूद है जिनका इन्हें संरक्षण प्राप्त है।

ऐसी एजेंसी को परीक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गई जो ब्लैक लिस्टेड है। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। दोनों ओर से नारे लगने लगे।

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी कहा कि पेपर लीक से राज्य सरकार की बदनामी हुई है। उन्हें जल्द से जल्द दुबारा परीक्षा लिये जाने की मांग की, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इसी सदन में राज्य सरकार ने कानून बनाया था, जिसमे गिरफ्तारी से लेकर कठोर करवाई तक का प्रावधान है।

राज्य सरकार ने SIT का गठन किया है। अगर ये सफल नहीं होती है तो आगे निर्णय लेंगे। SIT को थोड़ा समय दिया जाए।

इसके बाद बीजेपी के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को शब-ए-बरात की बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं