जांच में जुटी पुलिस
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां फतेहपुर बाजार स्थित मस्जिद से धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ को निकालकर अराजक तत्वों ने करीब 300 मीटर दूर एक खेत में जला दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
इसे सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। गांव में हिंदू-मुस्लिम मिलकर रहते हैं। खबर मिलते ही घटना स्थल पर मुस्लिम एवं हिंदू समाज के लोग पहुंचे। थाना प्रभारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की।
इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग जले कुरान शरीफ को एक कपड़े में बांध कर ले गए। मस्जिद के मौलाना जुलफीकार निज़ामी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह पहली घटना है। यहां के लोग एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते हैं।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अराजक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों को ज़ल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
इसे भी पढ़ें








