उलगुलान रैली में केएन त्रिपाठी का विरोध, हंगामा

2 Min Read

कांग्रेस प्रत्याशी के भाई का सिर फटा

रांची। उलगुलान न्याय रैली में हंगामा हुआ है। केएन त्रिपाठी का विरोध करने पहुंचे लोगों और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

इस हंगामें में चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के भाई का सिर फट गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि चतरा प्रत्याशी के विरोध में दर्जनों लोग पहुंच गये थे। वे केएन त्रिपाठी से टिकट वापस लिये जाने की मांग कर रहे थे।

इसमे बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी शामिल थे। वे नारेबाजी करते हुए मंच की ओर जाना चाह रहे थे।

इस बीच आयोजकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पर वे नहीं माने। तब तक कई कांग्रेस के समर्थक भी वहां पहुंच गये और देखते ही देखते भिड़ंत हो गई।

धक्कामुक्की में केएन त्रिपाठी के भाई के सिर पर चोट लग गई। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया।

बता दें कि चतरा में केएन त्रिपाठी को टिकट दिये जाने का विरोध हो रहा है। राजद कार्यकर्ता इस सीट पर राजद के गिरिनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं।

यह मामला लालू प्रसाद यादव तक भी पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा आसानी से केंद्र की सत्ता में वापस नहीं आने वाली: मायावती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं