देशी कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो, 3 गिरफ्तार [Uploaded photo on social media with country made pistol, 3 arrested]

2 Min Read

Social media:

जमशेदपुर। सोशल मीडिया पर हथियाक के साथ फोटो डालना जमशेदपुर के 3 युवकों को भारी पड़ गया। दिखावे की होड़ में देसी कट्टा के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 2 देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिससे हथियार वाली फोटो पोस्ट की गयी थी।

Social media:पहले भी जेल जा चुका है अशोकः

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक गुप्ता पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वहीं राज बच्चा सहरसा से अवैध हथियार लेकर जमशेदपुर आया था और उसने वह कट्टा अशोक गुप्ता को दे दिया था। इन युवकों ने हथियारों का इस्तेमाल लोगों को धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए किया था।

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो की जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक की अगुवाई में एक टीम गठित की गयी। टीम में एसआई विवेक पाल, रवींद्र पांडेय और टाइगर मोबाइल दस्ते के जवान शामिल थे। त्वारित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर ने मामले का खुलासा करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करें, वरना कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें

Monica Kapoor arrested: 23 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को CBI ने अमेरिका से किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं