लोहरदगा की धरती पर गरजेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ [UP CM Yogi Adityanath will thunder on the land of Lohardaga]

2 Min Read

लोहरदगा, एजेंसियां : बीजेपी की ओर से आगामी 22 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा आयोजित होने वाली है। इसके तहत कल 986 किलोमीटर की यात्रा होगी।

इस दौरान लोगों से सत्ता परिवर्तन को लेकर बीजेपी जन जागरण करेगी। इसी सिलसिले में आगामी 26 सितंबर को लोहरदगा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा लोहरदगा में आयोजित होगी।

योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी होंगे।

कार्यक्रम को लेकर अभी स्थल का अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ है, परंतु भाजपा की ओर से समाहरणालय मैदान का निरीक्षण किया गया है। अंतिम रूप से फैसला प्रशासन की अनुमति और पार्टी में चर्चा के बाद ही होगी।

योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। भाजपा ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ की पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए कार्यकर्ता व्यापक तौर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाएंगे।

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ का यह कार्यक्रम बीजेपी के लिए काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खतरे में!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं