केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झारखंड, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा [Union Minister Shivraj Singh Chauhan reached Jharkhand, will participate in this program]

2 Min Read

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की हलचलें तेज हो चुकी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

एक तरफ भाजपा के चुनाव प्रभारियों का यहां लगातार आना जाना हो रहा है तो वहीं जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।

शनिवार सुबह को इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उन्हें रिसीव करने खुद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात कर जानकारी दी कि हमलोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

खिजरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”मैं यहां आता रहूंगा। झारखंड को प्रणाम, यहां की जनता को प्रणाम। हमलोग चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शनिवार को खिजरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश कमेटी 6 जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन व विजय संकल्प सभा आयोजित कर रही है। जहां कार्यकर्ताओं से राज्य में होने वाले आगामी चुनाव पर चर्चा कर रही है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शिवराज सिंह चौहान ने खाया धुसका-बर्रा, कहा अद्भुत प्रदेश है झारखंड

Share This Article
Exit mobile version