खूंटी : केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को राज्य के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक जोबा मांझी ने भी सिंहभूम (अनुसचित जनजाति) लोकसभा सीट के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
इधर पर्चा दाखिल करने से पहले अर्जुन मुंडा ने अमरेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, मां और बच्चे भी मौजूद रहे।
मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्होंने सबके कल्याण के लिए पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ने की दिशा में है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी काम कर रहे हैं। आगे हम सभी जनता के हित में काम करें और यह जीत जनता की जीत हो, ऐसी प्रार्थना के साथ सबकी प्रगति हो और सबके जीवन में खुशहाली आये, यही भगवान से कामना है।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली दंगे 2020: उच्च न्यायालय ने यूएपीए मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार किया







