9 जनवरी को रांची में केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी करेंगे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात [Union Coal Minister Kishan Reddy will meet CM Hemant Soren in Ranchi on January 9]

1 Min Read

रांची। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी 9 जनवरी को झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं। इस दौरान वह सीसीएल (Central Coalfields Ltd.) और सीएमपीडीआई (Coal Mining Planning and Design Institute) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सीसीएल के 200 बेड के अस्पताल की नींव रखेंगे।

यह अस्पताल कांके स्थित रिन पास में बनेगा।

इसके अलावा, मंत्री कर्मचारियों के लिए आवास की आधारशिला रखेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्य की कोयला कंपनियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें

29 साल पूराने घोटाले में सीसीएल जीएम समेत 28 दोषी करार

Share This Article
Exit mobile version