New product rules 2025: नई उत्पाद नियमावली 2025 के तहत रांची के 150 खुदरा दुकानों की ई-लॉटरी से हुई बंदोबस्ती

2 Min Read

New product rules 2025:

रांची। नई उत्पाद नीति के तहत ई-लॉटरी प्रक्रिया से रांची के 150 खुदरा दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान अपर समाहर्ता, राँची, रामनारायण सिंह एवं सहायक उत्पाद आयुक्त, राँची, अरुण कुमार मिश्रा एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे इस प्रक्रिया में दुकानों को 87 ग्रुपों में बांटा गया था।

ऐसे हुई लॉटरीः

बंदोबस्ती प्रक्रिया की शुरुआत जिले की उन तीन खुदरा उत्पाद दुकानों से की गई, जिनके लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

इन दुकानों की लॉटरी डेमो के माध्यम से की गई। इसके पश्चात सभी आवेदकों की उपस्थिति में शेष दुकानों की बंदोबस्ती ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई। प्रत्येक दुकान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए गए। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल रहता है, तो क्रमशः द्वितीय और तृतीय विजेता को अवसर प्रदान किया जाएगा।

150 दुकानों के लिए 1752 आवेदनः

इस लॉटरी प्रक्रिया में कुल 150 दुकानों के लिए 1752 आवेदकों ने भाग लिया। इस प्रक्रिया से सरकार को आवेदन शुल्क के रूप में 6,18,86,280 रुपये (छह करोड़ अठारह लाख छियासी हजार दो सौ अस्सी रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह प्रक्रिया पूर्णतः

पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों और आवेदकों की उपस्थिति में बंदोबस्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।

इसे भी पढ़ें

Liquor shops: झारखंड में शराब दुकानों के लिए 1762 आवेदन, आज होगी ई-लॉटरी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं