घातक हो सकता है अनियंत्रित रक्तचाप और मधुमेह : डॉ वीके जगणानी

2 Min Read

रांची : फेडरेशन ऑफ फैमिली फिजिशियंस एशोसियेशन ऑफ इंडिया (एफएफपीएआई) की रांची शाखा के तत्वावधान में रांची स्थित वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया । इस शिविर में रक्त शर्करा, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, तीन महीने का रक्त शर्करा: एचबीए वन सी, ईसीजी, यूरिक एसिड और न्यूरोपैथी निःशुल्क किया गया। इस शिविर में सुप्रसिद्ध मधुमेह और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वीके जगनाणी ने निःशुल्क परामर्श दिया।

डॉ जगनाणी ने सभी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि अनियन्त्रित रक्तचाप और मधुमेह घातक हो सकता है। यह विभिन्न उलझनों को आमन्त्रित करता है । रक्तचाप और रक्त शर्करा के नियमित नियंत्रण से इन उलझनों से बच सकते हैं। दोनों बीमारियों में नियमित व्यायाम, सादा भोजन, पर्याप्त जल के सेवन से निश्चित रूप से लाभ होता है।

आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श से नियमित रूप से औषधि का सेवन लाभदायक सिद्ध हुआ है। रांची एफपीए की ओर से इस मौके पर फल वितरण भी किया गया।इस शिविर के आयोजन में मेडले के सन्तोष चौधरी, हसन; ऐमन के तनवीर; आर ई पी एल के समीर, कृष्ण, आकाश; यूनिजा के अमित, फ्रैङ्को के राजीव, ड्रगलैंड से मनोज, एरिस के पिण्टू तथा एच बी सी के रणजीत और समरजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं