हजारीबाग में बेकाबू टेलर ने जैप-7 के जवान को रौंदा, मौत; 3 गंभीर रूप से घायल [Uncontrollable tailor tramples ZAP-7 jawan to death in Hazaribagh; 3 seriously injured]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग के चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट के पास एक टेलर ने पहले मवेशी लदे पिकअप में ज़ोरदार टक्कर मारी। जिससे पिकअप सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद बेकाबू ट्रेलर ने चेकपोस्ट पर तैनात जैप-7 के जवान को रौंदा और सुरेंद्र यादव के घर में जा घुसा।

इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात जैप-7 के जवान हवलदार अरुण कुमार दुबे की मौत हो गई।

वहीं तीन जवान घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की गंभीर हालत देखते हुये उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। खबर पाकर मौके पर एसपी डीएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं, जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में हुए भीषण सड़क हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया शोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं