उलगुलान रैलीः मारपीट और आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

2 Min Read

रांची। उलगुलान रैली में हुई मारपीट और आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज किया गया है।

धुर्वा थाना क्षेत्र के प्रभात तारा मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की ओर से उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन हुआ था।

इस दौरान दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई नंद गोपाल त्रिपाठी ने धुर्वा थाना में प्रभु दयाल यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

वहीं जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लघंन मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रभात तारा मैदान में दिन के 2.30 बजे चल रहे कार्यक्रम में काला बिल्ला लगाकर 24-25 लोग कार्यक्रम में घुसे और इंडिया गठबंधन का विरोध करने लगे।

जब नंद गोपाल त्रिपाठी ने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर पर तख्ते के डंडे से किये गये हमले में उनका सिर फट गया।

इस हमले में उनका सिर फट गया। हमला करने वाला प्रभु दयाल यादव था। उसके साथ 24-25 लोग थे जो विरोध कर रहे थे।

खून से लथपथ होने के बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बीच सीजेआई ने की आम लोगों से ये अपील

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं