दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा यूजी सेमेस्टर-1, सत्र-2022-26 स्पेशल परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई।
इस परीक्षा में वैसे छात्र-छात्राएं फॉर्म भर पाएंगे, जो एनईपी के तहत सत्र-2022-26 में नामांकन लिये हों और सेमेस्टर-1 में फेल हो गए हो।
उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और क्रमशः 200 और 500 विलंब शुल्क के साथ 19 से 21 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने के बाद परीक्षार्थियों को 25-26 अप्रैल के बीच हार्ड कॉपी अपने सम्बन्धित महाविद्यालय में जमा करना होगा।
इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार शाह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ें








