UGफर्स्ट ईयर के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति [UG first year students will get scholarship]

1 Min Read

31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

रांची। केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत यूजी फर्स्ट ईयर के झारखंड के 1387 छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।

यूजी में इस साल दाखिला लेने वालों के साथ वैसे स्टूडेंट्स, जो पहले से इस स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे हैं, वे नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हर साल मिलते हैं 10 हजार रुपयेः

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यह स्कॉलरशिप दी जाती है। योजना के तहत यूजी तक की पढ़ाई के लिए हर साल 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। लेकिन इसके लिए हर साल नवीनीकरण जरूरी है।

इस छात्रवृत्ति के लिए वैसे स्टूडेंछात्रवृत्ति

ट्स आवेदन कर सकते हैं, जिनको 12वीं की परीक्षा में 80 परसेंटाइल या इससे अधिक अंक मिले हों और उनकी परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपए से कम हो।

इसे भी पढ़े

झारखंड में शुरू होगी बाल्मिकी छात्रवृत्ति योजना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं