धनबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभ के लिए महिलाओं को बढ़ती भीड़ और असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को धनबाद अंचल कार्यालय में योजना की राशि पाने को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गयी।
दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं हुई। वहीं बात इतनी बढ़ गयी कि एक महिला ने दूसरी महिला को जमकर चप्पल से पीटा, इसके साथ दोनों महिलाओं ने एक दूसरे का बाल खींचकर मारपीट की।
अंचल कार्यालय का माहौल हुआ तनावपूर्ण
इस झड़प के बाद अंचल कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद दोनों महिलाओं का शांत कराया गया और स्थिति को नियंत्रण किया गया।
इससे पहले जनवरी में धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं ने योजना का लाभ नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया था। तब आक्रोशित महिलाओं ने मंईयां योजना का पोस्टर फाड़कर आग में डाल दिया था।
इसे भी पढ़ें
अब 18 साल की लड़कियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ

